Ranchi Crime News : रांची में नाबालिग युवती के साथ घिनौनी हरकत, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Ranchi Crime News : राजधानी रांची (Ranchi) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों ने गैंग रेप किया. जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों ने युवती के सामने बुंडू में आयोजित नवरात्र घूमने के बहाना बनाया और उसे अपने साथ लेकर चले गये. फिर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही छानबीन शुरू की. इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी- चंपाई सोरेन

पीड़िता को घर से लेकर गये थे आरोपी

घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपी पीड़िता को घर से लेकर गये थे. तमाड़ के डेरो का रहने वाला मुकेश महतो और दीनबंधु महतो रात करीब नौ बजे पीड़िता के घर पहुंचे. आरोपियों ने पीड़िता को बुंडू मे आयोजित नवरात्र घूमने की बात कही. फिर बहाना बनाकर अपने साथ ले गये. इसके बाद आरोपी युवती को बुंडू स्थित नरेश महतो के किराये के मकान पर ले गये. यहां तीनों युवकों ने रात भर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

इधर, जब देर रात तक युवती घर नही पहुंची, तो परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन पूरी रात ढूंढ़ने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका. सुबह जब युवती घर पहुंची, तब उसने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी. घटना के बारे में पता लगते ही परिजनों ने थाना में आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज होते ही तमाड़ पुलिस एक्शन में आ गयी. पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच और छानबीन की. इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने तीनों आरोपियों- नरेश महतो, मुकेश महतो और दीनबंधु महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles