रांची VIDEO : “ठीक है तो हम कल सभी लोगों को लेकर सीएम हाऊस जायेंगे” बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ खड़े हुए बाबूलाल मरांडी, फोन पर अफसर को हड़काया, कहा…

Ranchi VIDEO: "Okay, then we will take everyone to CM House tomorrow" Babulal Marandi stood up against the bulldozer action, reprimanded the officer over the phone, said...

रांची। एचईसी की जमीन पर चले बुलडोजर पर अब राजनीति गरमा गयी है। शनिवार को 100 से ज्यादा घरों को जमींदोज किया गया था, रविवार को उसी जगह पर बाबूलाल मरांडी पहुंच गये। बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फोन कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। साथ ही सभी प्रभावित लोगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास जाने की भी चेतावनी दे दी।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 

दरअसल बिरसा चौक के पास एचईसी की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों पर प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर चला था। करीब 100 मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान एक महिला ने आक्रोश में एक महिला सिपाही को दांत काट लिया। जिसे पकड़ कर जगन्नाथपुर थाना लाया गया। हालांकि बाद में उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। दो बुलडोजर लगाकर प्रशासन ने अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया।

 

हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को घरों से सामान निकालने का मौका दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को शाम 5 बजे तक चला। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा। सोमवार को एक बार फिर उन मकानों को तोड़ा जाएगा जो एचईसी की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए हैं।

 

अपने घरों को टूटता देख आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि हमने पैसे देकर बिजली का कनेक्शन लिया। पानी का कनेक्शन लिया। नगर निगम से होल्डिंग भी कराया। अब हमारे घरों को अतिक्रमण कह तोड़ा जा रहा है। ऐसे में हम लोग जाए तो कहा जाए। अगर अतिक्रमण हो रहा था तो प्रशासन को उसी दिन रोकना चाहिए था। जब हम इतने वर्षों से यहां रह रहे है तो अचानक प्रशासन को अतिक्रमण की याद आ गई।

 

BJP के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज HEC की उस ज़मीन पर पहुंचे जहां कल अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था और सैकड़ों घरों को बुलडोज़र चलाकर ढाह दिया गया था। बाबूलाल ने मौक़े से अधिकारियों से फ़ोन पर बात कि और कहा कि इनके लिए कुछ व्यवस्था नहीं होगा तो परसों सभी परिवार को लेकर CM हाउस कुच करेंगे।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles