रिजल्ट आज होगा जारी : STET के रिजल्ट का इंतजार हुआ खत्म, जानिये कहां और कितने बजे जारी होगा रिजल्ट
Result will be released today: The wait for STET result is over, know where and at what time the result will be released.

STET Result : STET के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आज एसटीईटी का रिजल्ट जारी किया जायेगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 के रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। आयोग के चेयरमैन ने बताया है कि परिणाम 5 जनवरी को घोषित कर दियाजायेगा।
बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर के मुताबिक नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. जो भी कैंडिडेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर लें और रिजल्ट को डाउनलोड कर लें। दरअसल ये एग्जाम उन कैंडिडेट्स के लिए कंडक्ट किया जाता है, जो सेकेंडरी स्टूडेंट्स (क्लास 9-10) और सीनियर सेकेंडरी स्टूडेंट्स (क्लास 11-12) के लिए टीचर बनना चाहते हैं।
आपको बता दें BSB STET 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी. जो कि कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा थी। पेपर 1 उन कैंडिडेट्स के लिए था जो 9 और 10 कक्षा के टीचर बनना चाहते हैं। पेपर 2 उन कैंडिडेट्स के लिए था जो 11 और 12 क्लास के टीचर बनना चाहते हैं।
क्या है क्वालिफाइंग क्राइटेरिया
आपको बता दें कि BSEB के अनुसार जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को क्वालिफाई करने के लिए कम 50 परसेंट मार्क्स लाने जरूरी है। पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट के लिए 45 परसेंट मार्क्स लाना अनिवार्य है, वहीं जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले लोगों (PwBD) के लिए क्वालिफाइंग मार्क 40 परसेंट रखा गया है।
STET रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
1. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा.
2. बिहार STET स्कोरकार्ड 2025′ का लिंक नतीजे जारी होने के बाद एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक करना होगा.
3. लिंक पर क्लिक करते ही एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी.
4. एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें
5. रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें









