स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त : पिकनिक जा रही स्कूली बच्चों की बस नदी में गिरी, मचा हड़कंप, पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से …
School bus accident: Bus carrying school children on picnic fell into the river, causing panic, police team rescued the children with the help of local people.

School Bus Accident : पिकनिक मनाने जा रही स्कूली बच्चों से भरी बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी। स्कूली बच्चों की बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। आनन-फानन में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। पूरा मामला मध्यप्रदेश के विदिशा का है। बताया जा रहा है कि विदिशा जिले में जोहड़ गांव के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे।
बस में सवार करीब 25 स्कूली बच्चे इस हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और हड़कंप का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जोहद नदी पर बने पुल पर पहुंची, सामने से एक अन्य बस आ गई। दोनों बसों के आमने-सामने आने पर ड्राइवर ने साइड देने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस पुल से नीचे सूखी नदी में जा गिरी।
हादसे में कई बच्चे घायल
बस के नदी में गिरते ही बच्चे एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। कई बच्चों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। कुछ बच्चों के सिर से खून बहने लगा। हादसे के बाद बच्चों में डर और घबराहट फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनी और तुरंत मदद के लिए दौड़े।
विदिशा मेडिकल कॉलेज के बीएमओ डॉ. नारायण ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे छह बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों में से दो को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। बाकी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा कुछ घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल गंजबासौदा में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है।
नदी में पानी न होने से टला बड़ा हादसा
इस दर्दनाक घटना के बीच राहत की बात यह रही कि जिस जगह बस गिरी, वहां नदी में पानी नहीं था। यदि नदी में पानी होता, तो जान-माल का नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था। प्रशासन और स्थानीय लोग इसे एक बड़ा हादसा टलना मान रहे हैं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
शिक्षकों ने दिखाई सूझबूझ
बस में मौजूद शिक्षक अशोक ठाकुर ने घटना का आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे वे तीन शिक्षक और एक चपरासी बच्चों के साथ स्कूल से रवाना हुए थे। जैसे ही बस पुल पर पहुंची और सामने से दूसरी बस आई, ड्राइवर ने साइड देने की कोशिश की, तभी बस नीचे गिर गई।









