तस्वीरें देखिये : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता के निधन के बाद निभा रहे श्राद्धकर्म की परंपरा, तीन दिनों तक होगा कर्म दिन… CM ने कहा…
See photos: Chief Minister Hemant Soren is following the tradition of Shraddha Karma after the death of his father, Karma Din will be held for three days... CM said...

रांची। मंगलवार की शाम शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गये। शिबू सोरेन के देहावसान के बाद अब पारंपरिक तरीके से उनका श्राद्धकर्म किया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी परंपराओं को निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंत्येष्टि के उपरांत पारंपरिक धार्मिक विधियों का पालन करते हुए, राज्यवासियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा किया है।
दिवंगत बाबा वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अंत्येष्टि के उपरांत नेमरा में तीन कर्म दिन होने वाली परंपरा का निर्वहन किया। pic.twitter.com/5Hx7cS8Kqo
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 7, 2025
मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने नेमरा गांव में होने वाली पारंपरिक तीन कर्म की धार्मिक परंपरा पूरी की है। इस अवसर पर उन्होंने नेमरा की ऐतिहासिक और संघर्षशील भूमि को भी नमन किया।
नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है – हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है।
नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूँ।
वीर शहीद सोना सोबरन… pic.twitter.com/1KVWVTuIRl
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 7, 2025
CM सोरेन ने ट्वीट कर लिखा:
“दिवंगत बाबा वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अंत्येष्टि के उपरांत नेमरा में तीन कर्म दिन होने वाली परंपरा का निर्वहन किया।”
यह जानकारी सामने आने के बाद राज्यभर में आम जनता, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक हस्तियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं और श्रद्धांजलि संदेश भेजे।
नेमरा की धरती को किया नमन
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में नेमरा की वीरगाथा को याद करते हुए लिखा:
“नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह हैं। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है – हर कदम, हर बलिदान को संजोकर रखा है।”
उन्होंने आगे लिखा:
“नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूं। वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें! झारखंड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!”
जनता से मिला भावनात्मक समर्थन
इस भावनात्मक संदेश के बाद सोशल मीडिया पर जनता ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके योगदान को याद किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया।