शर्मनाक ! छात्रा का किडनैप कर किया सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे तक बनाये रखा बंधक, पुलिस ने दर्ज की FIR

Shameful! Student kidnapped, gang-raped, held hostage for 24 hours; police file FIR

Crime News : छात्रा से गैंगरेप का बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 घंटे के भीतर चार युवकों ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। पूरा मामला बिहार के नालंदा जिले का है। गया से अगवा कर एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ नालंदा में सामुहिक दुष्कर्म किया गया।

छात्रा के मुताबिक चार युवकों ने उसे करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की. बाद में उसे बेहोशी की हालत में घर के समीप छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने शनिवार को परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें तीन नामजद और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

मुख्य आरोपी उसके घर के पास के ही एक मोहल्ले का रहने वाला है। स्कूल आने-जाने के दौरान पिछले तीन महीने से उससे जान-पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के अनुसार, वह खिलौना बेचने का काम करती है साथ ही आठवीं की छात्रा भी है। वह 22 जनवरी को गया में थी, तभी बाइक सवार चार लोग पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नालंदा ले आए। यहां एक अज्ञात स्थान पर उसे बंधक बना लिया गया और चारों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गलत काम किया।

पुलिस को अपनी शिकायत में छात्रा ने बताया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद 23 जनवरी को एक आरोपी उसे बाइक से घर के पास छोड़ गया। होश आने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद थाने में मामला पहुंचा।

Related Articles