झारखंड में शर्मनाक घटना: लड़की को किडनैप कर गंदी हरकत की, फिर कर दी हत्या, पूरे इलाके में मची सनसनी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

A shameful incident in Jharkhand: A girl was kidnapped, sexually assaulted, and then murdered, causing a sensation in the entire area. Police arrested one of the accused.

Jharkhand News : झारखंड के एक बेहद की शर्मनाक घटना सामने आ रही है। 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस घटना ने इलाके को दहला दिया है। लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत चुंगरु गांव का ये पूरा मामला है, जहां पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

 

आरोप है कि यहां एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ कथित तौर पर पहले दुष्कर्म किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत, शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

 

शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत से बरामद किया गया। सोमवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री रविवार शाम करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी।

 

जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की। रातभर जंगल, खेत और रास्तों में तलाश की गई, लेकिन बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को उम्मीद थी कि वह किसी परिचित के यहां चली गई होगी, लेकिन सोमवार सुबह खेत से शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति और शरीर पर पाए गए निशानों से प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पलामू से डॉग स्क्वायड की सहायता ली। डॉग स्क्वायड की मदद से एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक गांव या आसपास के क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है, हालांकि जांच पूरी होने तक पुलिस आधिकारिक बयान देने से बच रही है।

 

छिपादोहर थाना प्रभारी याकिन अंसारी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

इस घटना के बाद चुंगरु पंचायत के होशिर बिचला टोला सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है और आरोपी को फांसी जैसी कठोर सजा दिए जाने की मांग उठाई जा रही है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles