हजारीबाग: सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

हजारीबाग: सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
हजारीबाग: जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में JAP-7 के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे पदमा गेट के पास बस पकड़ने के लिए खड़े थे, इसी दौरान बरही की ओर से आ रही एक बाइक की चपेट वो में आ गए. जिससे उनकी मौत हो गई।
दरअसल JAP 7 मुख्यालय हजारीबाग में पुलिस सभा आयोजित की गयी थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने अनिल पासवान हजारीबाग आए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वापस चोरदाहा चौपारण जा रहे थे।
अनिल पासवान JAP-7 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनकी असामयिक मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल बाइक और उसके चालक की पहचान की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिस विभाग ने दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।









