झारखंड में पीएम आवास योजना के तहत 20 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य, 15 मई तक बढ़ी सर्वे तिथि

PMAY: केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राज्य में दोनों फेज मिलाकर लगभग 20 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 5,28,350 आवासों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी थी.भारत सरकार ने दूसरे चरण में झारखंड के लिये 1483757 बनाने का लक्ष्य रखा है.

Jharkhand Weather: जल्द ही झारखंड में दस्तक देगा मॉनसून , जून के पहले हफ्ते में पहुंचने की है संभावना

तय समय पर पूरा करें सर्वे

केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक चयन के लिए हाउसहोल्ड सर्वे की तिथि को बढ़ाकर 15 मई तक कर दी है. इससे पूर्व 30 अप्रैल तक ही सर्वे करने का निर्देश दिया गया था. इससे संबंधित जानकारी केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने झारखंड सहित सभी राज्यों को भेज दी है. इस आलोक में भारत सरकार के निदेशक (आरएच) ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) का हाउसहोल्ड सर्वे तय समय में पूरा कर लें. इसके लिए योग्य लाभुकों की सूची आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन पर डालना है.

रांची विश्वविद्यालय समेत 4 विवि में होगी कुलपति की नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस

पीएम आवास योजना 2.0 शहरी के लिये मिले 34, 557 आवेदन

इधर, पीएम आवास योजना 2.0 शहरी के तहत भी इस साल 50 हजार आवास बनाये जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम आवास योजना शहरी 2.0 योजना के अंतर्गत अगले पांच साल में झारखंड में पांच लाख आवास बनाये जायेंगे. इसमें हर साल 50 हजार आवास बनाये जायेंगे, जिसमें दस हजार किफायती आवास भी होंगे. इसे लेकर नगरीय प्रशासन निदेशालय ने निकायों को सभी लाभुकों के सर्वे की सूची को विभाग भेजने का निर्देश दिया है. कहा गया कि लाभुकों की योग्यता जांचने के बाद ही आवास स्वीकृत किये जायेंगे. मालूम हो कि इस योजना के तहत राज्य में अब तक 34557 आवेदन आ चुके हैं. इसमें से करीूृृ 14256 आवास निर्माण को स्वीकृति भी दे दी गयी है.

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles