गर्लफ्रेंड के लिए चल गयी गोली: ब्वायफ्रेंड ने एक्स को मारी गोली, गर्लफ्रेंड से बात करने पर BF था नाराज, स्कूल के सामने बुलाया और फिर…

Bullet fired for girlfriend: Boyfriend shot his ex, BF was angry when he talked to his girlfriend, called him in front of the school and then...

Crime News : गर्लफ्रेंड के लिए दो आशिकों में गोली चल गयी। घटना में एक्स ब्वायफ्रेंड की हालत नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने इसम मले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पटना का है, जहां एक लव ट्रायंगल ने खौफनाक रूप ले लिया।

 

जानकारी के मुताबिक रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर इलाके में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने एक्स बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। घटना 29 अगस्त की है, जिसमें घायल युवक गौतम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अभिषेक आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

 

कैसे हुई वारदात?

आरोपी अभिषेक ने बताया कि घटना वाले दिन गौतम ने उसे कॉल कर पटना कॉन्वेंट स्कूल के पास बुलाया था। वहां दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।

• पहले अभिषेक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सिपारा स्थित उसके घर छोड़ा।

• फिर पिस्टल लेकर लौटा और गौतम से दोबारा भिड़ गया।

• विवाद बढ़ने पर उसने सीधे गौतम की गर्दन में गोली मार दी।

 

गर्लफ्रेंड से दोनों की थी नजदीकी

पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक पिछले दो साल से उस लड़की से रिलेशनशिप में था, जबकि गौतम का उससे आठ साल पुराना अफेयर था। लड़की दोनों से बातचीत करती थी, जिसे अभिषेक बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। इसी तनाव ने वारदात को जन्म दिया।

 

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी

पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि घटना के बाद अभिषेक पहले जहानाबाद और फिर अरवल भाग गया था, जहां से उसकी गिरफ्तारी हुई।

• आरोपी के घर से पुलिस ने 9mm की 6 गोलियां बरामद कीं।

• उसके गैंग के ठिकानों से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन, 4 कारतूस, 1 खोखा, 1 बाइक, 2 मोबाइल, 220 बोतल विदेशी शराब और नगद 2000 रुपये भी जब्त किए गए।

• पुलिस ने इस मामले में SIT गठित कर कार्रवाई की।

 

गौतम का इलाज जारी

फिलहाल घायल गौतम का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में प्रेमिका भी पहुंची थी, जिससे परिजनों और लड़की के बीच कहासुनी हुई।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles