कांस्टेबल ने सिपाही पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ा, पति..पत्नी और वो…तीनों पुलिस के सिपाही, रंगे हाथों पकड़ा तो खूब हुआ ड्रामा!
Constable caught policeman's wife red handed with her lover, husband..wife and he...all three were police constables, when they were caught red handed there was a lot of drama!

Police News : कांस्टेबल ने अपनी सिपाही पत्नी को साथी पुलिसकर्मी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति के ड्यूटी जाते ही सिपाही पत्नी अपने कांस्टेबल प्रेमी को कमरे में बुला लेती थी। लेकिन, रविवार की सुबह कांस्टेबल ड्यूटी से जल्दी चला आया, जिसके बाद पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला यूपी के कुशीनगर के कसया के शहीद अमिय नगर का है।
रविवार की सुबह एक सिपाही ने अचानक आवास पर पहुंच कर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पत्नी व उसका प्रेमी भी सिपाही हैं। गुस्से से बेकाबू पति ने दोनों की पिटाई कर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पति के बुलाने पर आई पुलिस तीनों को थाने ले गई है। दोनों की तैनाती अलग-अलग थानों पर है।
मामला सार्वजनिक होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी नगर की है, जहां बलिया के रहने वाले कॉन्स्टेबल मिथिलेश यादव किराए के मकान में पत्नी के साथ रहते थे।जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान ही मिथिलेश यादव को शक हुआ और वे अचानक घर पहुंच गए। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी सिम्पी यादव, जो कसया थाने में सिपाही के पद पर तैनात है, अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। यह देखकर मिथिलेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
पत्नी ने कमरे में बंद किया प्रेमी
सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पत्नी बाहर आई, उसने गेट पर ताला जड़ दिया और प्रेमी को अंदर ही बंद कर दिया। कमरे के भीतर मौजूद प्रेमी, जो कि कसही गांव का रहने वाला कॉन्स्टेबल विश्वनाथ राय बताया जा रहा है, ने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया।मिथिलेश लगातार पत्नी से दरवाजा खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पत्नी का साफ कहना था—”दरवाजा नहीं खुलेगा।”
तवे और लात से टूटा ताला
इसके बाद गुस्साए मिथिलेश ने तवे से ताला तोड़ा और लात मारकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही विश्वनाथ बाहर आया, लेकिन गुस्साए पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला और विश्वनाथ को हिरासत में ले लिया।
पति ने लगाए गंभीर आरोप
मिथिलेश यादव ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि उनकी शादी 6 फरवरी 2025 को बलिया जिले में हुई थी। शादी के बाद पत्नी विदाई के 9 दिन उनके साथ रही, इसके बाद दोनों कसया में किराए के मकान में रहने लगे।
मिथिलेश का आरोप है कि इसी दौरान पत्नी की मुलाकात सहकर्मी विश्वनाथ राय से हुई और दोनों का अफेयर शुरू हो गया। कई बार उन्होंने दोनों को साथ देखा और पत्नी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
मिथिलेश का कहना है—“जब भी मैं ड्यूटी पर जाता, पत्नी प्रेमी को घर बुला लेती। रविवार को अचानक पहुंचकर मैंने दोनों को अर्धनग्न अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर दोनों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।”
पत्नी पर हत्या की साजिश का शक
कॉन्स्टेबल मिथिलेश का कहना है कि अब वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखेंगे। उनका आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उनकी हत्या भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा—“अगर वह मेरे साथ रही तो जरूर मुझे मार डालेगी। इसलिए अब उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखूंगा।”









