रक्षा मंत्री की मौत: युद्ध के बीच एक बड़ी खबर, रक्षा मंत्री के साथ-साथ सैन्य कमांडर की भी मौत, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सैन्य तनाव के ……

Defense Minister's death: Big news amid the war, the death of the Defense Minister as well as the military commander, amid military tensions between the US-Israel and Iran......

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के हालात के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। रॉयटर्स के हवाले से खबर है कि इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर मारे गए हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
________________________________________

War News : पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव खतरनाक स्तर पर है। इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के बाद हालात जंग जैसे बन गए हैं।

न्यूज एजेंसी Reuters के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपूर की मौत हो गई है। मामले से जुड़े तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है, हालांकि तेहरान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमला
अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल विकास से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया। दोनों देशों का दावा है कि यह कार्रवाई ईरान की बढ़ती सैन्य क्षमता को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि अमेरिका ने ईरान में “मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस” शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं।

ट्रंप की सख्त चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में ईरानी जनता से अपील की कि वे इस मौके का फायदा उठाकर देश की सत्ता अपने हाथ में लें। उन्होंने ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से हथियार डालने की चेतावनी भी दी और कहा कि अन्यथा उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

ईरान के रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर की कथित मौत को देश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि ईरान की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन स्थानीय मीडिया में लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई की खबरें आ रही हैं।

खामेनेई के दफ्तर के पास पहला हमला
बताया जा रहा है कि हमले की शुरुआत उस वक्त हुई जब इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कार्यालय के पास स्थित इलाके को निशाना बनाया। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। राजधानी तेहरान में कई स्थानों पर धुआं उठता देखा गया।

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इराक के इरबिल स्थित अमेरिकी आर्मी बेस के पास भी धमाके और धुएं की खबरें आई हैं।

Related Articles