दुल्हा को घोडी से पटका: DJ को लेकर मचा बवाल, डीजे वाले बाबू ने बारातियों को जमकर धुना, दुल्हे को घोड़ी से घसीटा, दुल्हे की मां को तलवार से काट…..

The groom was thrown from the horse: a commotion broke out over the DJ, the DJ beat up the wedding party members, dragged the groom from the horse, and slashed the groom's mother with a sword.

Crime News : शादी में डीजे को लेकर ऐसा विवाद हुआ, कि खून खराबा हो गया। दुल्हे को जहां घोडी से पटक दिया गया, तो वहीं दुल्हे की मां को तलवार मार दी। शादी में ये घमासान डीजे को लेकर हुई। पूरा मामला मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम मथुरी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।

वर निकासी के बीच कुछ युवकों ने कथित तौर पर दूल्हे को घोड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और बारातियों पर हमला कर दिया। घटना में दूल्हे की मां सहित कई लोग घायल हो गए। फरियादी राधाबाई पत्नी (स्व.) गिरधारीलाल पारगी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पुत्री रानू की बारात धराड़ के पास भैरूपाड़ा गांव से आई थी।

बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वर निकासी निकाली जा रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक समारोह स्थल पर पहुंचे और बारातियों से बहस करने लगे। विवाद की वजह यह बताई जा रही है कि शादी में उनका डीजे क्यों नहीं लगाया गया। आरोप है कि हंगामे के बीच कुछ युवकों ने दूल्हे कन्हैयालाल को घोड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

दूल्हे को बचाने के लिए जब उसकी मां संतोषबाई आगे आईं, तो उन पर तलवार से हमला किया गया। हमले में संतोषबाई के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य बारातियों—सिताराम, अमृत सहित कई लोगों के साथ भी मारपीट की गई। उन्हें लकड़ी, लात-घूंसों से पीटे जाने की बात सामने आई है। नंदू डामर और धापु मुनिया समेत अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

स्थिति बिगड़ती देख राधाबाई ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि एक युवक ने लकड़ी से उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को संभाला और उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार सीधे थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में मथुरी निवासी आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव, राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल और अंकित को राउंडअप कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

मामले की जांच कर रहे सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद डीजे को लेकर हुआ था। आरोप है कि जाते-जाते उपद्रवियों ने धमकी दी कि भविष्य में गांव की किसी शादी में उनका डीजे नहीं लगाया गया तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles