शिक्षक ने किया ऐसा कांड, कांप गया पूरा ईलाका, पत्नी-बेटे पर जानलेवा हमला करने के बाद सरकारी शिक्षक ने दे दी जान

The teacher committed such a horrific act that the entire area was shaken; after launching a deadly attack on his wife and son, the government teacher took his own life.

Teacher News : शिक्षक ने ऐसा कांड किया, कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे। शिक्षक ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया, फिर शिक्षक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरा मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ का है। जहां अरनोद थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया और इसके कुछ समय बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गणपत लाल मीणा ने अपना आपा खो दिया और रात के समय घर में सो रही पत्नी मंजू मीणा (40 वर्ष) और बेटे हरीश मीणा (19 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घर के अंदर खून बिखर गया।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल पत्नी और बेटे को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

हमले के बाद आरोपी गणपत लाल मीणा मौके से फरार हो गया। कुछ ही घंटों बाद, रात करीब 3 बजे अरनोद थाना पुलिस को सूचना मिली कि बनला गांव में गणपत लाल मीणा नामक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घर के अंदर खून फैला हुआ मिला। वहीं, फंदे के पास गणपत लाल मीणा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आत्महत्या करने से पहले गणपत लाल ने अपनी पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला किया था।

जानकारी के अनुसार, गणपत लाल मीणा मंडावरा क्षेत्र में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में पदस्थ था और एक सरकारी शिक्षक के तौर पर कार्यरत था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घरेलू विवाद की असल वजह क्या थी और क्या आरोपी किसी मानसिक तनाव या अन्य दबाव में था।

अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले को घरेलू विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। घायलों के बयान, परिजनों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(आत्महत्या का विचार आपके और अगर आपके किसी परिचित को आता है, तो तुरंत अपने परिजनों से बात करें। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आप इस मामले में आपके जिले में संचालित टोलफ्री नंबरों या मनोचिकित्सकों से संपर्क कर सकते हैं। जिंदगी अमूल्य है, उसे इस तरह ना गंवाये)

Related Articles