झारखंड के इस IAS दामाद ने अपने ससुराल के लोगों को भी कर दिया मालामाल, करोड़ों लेनदेन, बंगला, विदेश टूर… जांच में हो रहे बड़े खुलासे

This Jharkhand IAS officer has also enriched his in-laws, with transactions worth crores, bungalows, foreign trips... the investigation is revealing significant facts.

रांची। भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे आईएएस विनय चौबे ने ना सिर्फ काली कमाई से अपनी तिजोरी भरी, बल्कि अपने ससुराल के लोगों को भी मालामाल कर दिया। आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ जांच में ऐसे-ऐसे खुलासे हुए हैं, जो ना सिर्फ चौकाने वाले हैं, बल्कि जांच की नयी दिशा भी तय कर रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रविवार को चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब 10 घंटे तक विस्तृत पूछताछ की। यह पूछताछ कांके रोड स्थित उनके आवास पर डीआईजी, एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

 

1.5 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर सवाल

सूत्रों के अनुसार ACB ने स्वप्ना संचिता से वर्ष 2020 से 2023 के बीच नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक तथा शराब व जमीन घोटाले के आरोपी विनय सिंह के खातों से उनके निजी बैंक खाते में आए लगभग 1.5 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को लेकर कई सवाल किए। स्वप्ना संचिता अधिकांश सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं। इससे पहले 3 दिसंबर को भी ACB ने उनसे प्रारंभिक पूछताछ की थी।

 

ACB को जमीन खरीद में भी अनियमितता के प्रमाण

जांच में सामने आया है कि विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, जो भारतीय वन सेवा (IFS) से सेवानिवृत्त हैं, के नाम पर 3 करोड़ रुपये में अशोक नगर स्थित 20 डिसमिल जमीन खरीदी गई।

जांच एजेंसी के अनुसार—

• जमीन की रजिस्ट्री 28 जुलाई 2021 को हुई थी।

• जमीन एक एनआरआई अमिताभ नारायण से खरीदी गई, जो अमेरिका में रहते हैं।

• भुगतान विनय चौबे और उनकी पत्नी के बैंक खातों से किया गया।

• जबकि जमीन खरीद त्रिवेदी के नाम पर दर्ज की गई।

ACB ने इस लेन-देन पर स्वप्ना संचिता से विस्तृत पूछताछ की, परंतु वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं।

 

24 नवंबर को दर्ज हुई थी नई FIR, कुल 7 लोग आरोपी

ACB ने 24 नवंबर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक नई FIR दर्ज की थी। इसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया है—

1. विनय चौबे

2. पत्नी स्वप्ना संचिता

3. विनय सिंह

4. संचिता सिंह

5. शिपिज त्रिवेदी (साला)

6. प्रियंका त्रिवेदी (साले की पत्नी)

7. सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी (ससुर)

यह चौबे के खिलाफ ACB की चौथी FIR है।

 

विदेश यात्राओं की जानकारी भी कर रही जांच एजेंसी

ACB को जांच में पता चला है कि विनय चौबे और उनके पारिवारिक सदस्यों ने वर्ष 2017 से 2024 के बीच कई बार विदेश यात्राएँ कीं—डेनमार्क, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, इटली और थाईलैंड।

जांच इस बात की भी हो रही है कि—

• यात्राओं के टिकट किस खाते से खरीदे गए?

• भुगतान किसने किया?

• क्या व्यय की राशि आय के अनुरूप थी?

एजेंसी के अनुसार वर्ष 2023 में भी परिवार ने इटली की यात्रा की। प्रारंभिक जांच में ACB को पता चला है कि इन यात्राओं का अधिकांश खर्च स्वप्ना संचिता की बहन शिखा ने वहन किया। अब ACB यह पता लगा रही है कि शिखा के पास इतनी राशि कहाँ से आई।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles