झारखंड के जवान सहित तीन जवानों की मौत, होली की छुट्टी में आ रहे जवान की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन जवान सहित चार की मौत, एक की हालत गंभीर
Three soldiers, including a Jharkhand soldier, died. The car of a soldier returning for Holi holidays met with an accident. Four people, including three soldiers, died, one is in critical condition.

Jawan Death । एक भीषण सड़क हादसे में तीन जवान की मौत हो गयी। सभी जवान होली की छुट्टी में अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये। ये घटना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की बतायी जा रही है। मृतक तीन जवानों में एक सब इंस्पेक्टर और दो जवान शामिल है। भीषण सड़क दुर्घटना में तीन जवानों के अलावे एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान झारखंड के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव और घायल कार में फंसे रहे। जिन्हें कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। मृतकों में शामिल मुकेश कुमार झारखंड के रहने वाले थे। CRPF के जवान मुकेश कुमार, उमेंद्र सिंह, राजकुमार गौड़, अभिमान राय और ड्राइवर हीरालाल जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। जब वे धमतरी पहुंचे तो खपरी बाईपास पर उनकी गाड़ी सामने चल रही ट्रक के पीछे जा घुसी।
घायल जवान का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सभी जवान सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के हैं। डाक्टरों ने घायल जवान की हालत भी गंभीर बतायी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और परमार्थ एंबुलेस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचकर वाहन में फसे शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल मर्चयुरी पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि छुट्टी मिलने के बाद सभी जवान जगदलपुर से रायपुर ट्रेन पकड़ने आ रहे थे, इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हो गये।
जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है,जहां आज सुबह खपरी बाईपास के पास नेशनल हाइवे 30 में जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही एमपी पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 17 ZH 4897 की ट्रक से टक्कर हो गई,इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के तीन जवान और चालक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,और मृतकों के शव कार में फस गया, जिससे निकालने के लिए पुलिस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार गैस कटर की मदद शवों को बाहर निकाला गया,फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि ट्रक के पीछे घुसते कार के एयरबैग खुल गए। वहीं, इस हादसे में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन, कटर और सब्बल की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला।
मृतकों का नाम जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और चालक हीरालाल नागर बताए जा रहे है,वहीं एक जवान अभिमान राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। सौरभ तोमर एएसआई हैं, जिनकी मौत हुई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इधर हादसे की ख़बर ख़बर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,इस घटना को जिस किसी ने भी देखा या सुना उसकी आंखे भर आई,जवानों की मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया।









