झारखंड: शराब घोटाले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट से लगा झटका, जमानत याचिका हो गयी खारिज
Jharkhand: Two accused arrested in liquor scam get a setback from the court, bail plea rejected

रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी के दो निदेशकों अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा की मुश्किलें बढ़ गयी है। दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई विशेष अदालत में हुई। जानकारी के मुताबिक सुनवाई के दौरान एसीबी की विशेष कोर्ट ने केस डायरी मांगी है।
शराब घोटाले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली इस याचिका पर अब अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। बता दें कि आरोपियों ने 10 जुलाई को एक याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी थी। दोनों को एसीबी ने बीती 7 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दोनों पर नियम विरुद्ध शराब की आपूर्ति और अधिकारियों को कमीशन देने का आरोप है. छत्तीसगढ़ निवासी दोनों आरोपी श्री ओम साईं ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक है। आपको बता देंकि झारखंड में शराब घोटाले को लेकर चल रही जांच में आये दिन नये खुलासे आ रहे है। एसीबी ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में ग्राउंड ऑफ अरेस्ट के संबंध में रिपोर्ट भी सौंपी थी, जिसमें बताया गया है कि अनुसंधान में दोनों के नाम घोटाले में सामने आये थे।
इसके अलावा केस के अभियुक्तों ने भी घोटाले में दोनों की संलिप्तता के संबंध में तथ्य उपलब्ध कराये थे. दोनों कई बार पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय में उपस्थित भी हुए, लेकिन दोनों द्वारा दिये गये जवाब असंतोषजनक थे. दोनों के रवैये भी अनुसंधान के दौरान असहयोगात्मक और एसीबी के अफसरों को गुमराह करनेवाले थे।









