झारखंड : रोड एक्सीडेंट में दो सगे भाईयों की मौत, कईयों की हालत गंभीर, ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, घर लौटने से पहले दो भाईयों की चली गयी जान…

Jharkhand: Two brothers died in a road accident, many are in critical condition, truck brakes failed, two brothers died before returning home...

झारखंड के रांची और गुमला में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने जनजीवन को झकझोर दिया। रांची में ट्रक की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि गुमला में ऑटो और बस की भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
________________________________________
रांची/गुमला। झारखंड में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। राजधानी रांची में जहां एक दर्दनाक दुर्घटना में दो सगे भाइयों की जान चली गई, वहीं गुमला जिले में एक भीषण ऑटो हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रांची में दो सगे भाईयों की मौत
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के नवाडीह इलाके के चमघाटी के पास हुए हादसे में प्रभात महतो और अनिल महतो नामक दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई किसी काम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

गुमला में ऑटो व बस की टक्कर
वहीं दूसरी ओर गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुमला-जशपुर रोड स्थित शीलम ढलान के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रायडीह से गुमला आ रहा एक ऑटो सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार, कई लोगों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

Related Articles