बड़ा अजीब आदमी है! अपनी ही बीबी की ही आपत्तिजनक तस्वीर कर रहा था वायरल, पत्नी की FIR पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई महिला व युवतियों की….

He's a strange man! He was making his own wife's objectionable photo viral. Police arrested him based on his wife's complaint. He also claimed that many women and young women...

पुलिस एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, अपनी पत्नी समेत कई युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। आरोपी करीब एक साल से फरार था और गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

Crime News : पत्नी की नग्न तस्वीरें वायरल करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिर्फ अपनी पत्नी ही नहीं, कई महिलाओं और युवतियों की तस्वीरें आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका था।

खुफिया जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बिहार के दरभंगा जिले का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले लगभग एक साल से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई में छिपकर रह रहा था।

आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी केवल अपनी पत्नी तक सीमित नहीं था, बल्कि गांव की कई अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर चुका था।

पत्नी ने ही की थी शिकायत
पूरे मामले आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। दरभंगा साइबर थाना में दर्ज शिकायत में पत्नी ने कहा था कि उसकी निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे हैं।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल ट्रेसिंग और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई। पुलिस ने पाया कि वायरल सामग्री आरोपी के डिजिटल उपकरणों और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी हुई थी। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस को हाल ही में गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह गांव मानपुर आया हुआ है। सूचना मिलते ही साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की अपील और चेतावनी
मामले पर साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने कहा कि आरोपी लंबे समय से फरार था, लेकिन तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं में पीड़ित मानसिक तनाव में न आएं, बल्कि तुरंत साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि फर्जी आईडी, छिपे हुए अकाउंट या डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर अपराध करने वाले भी कानून से बच नहीं सकते। साइबर पुलिस लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के माध्यम से ऐसे अपराधियों तक पहुंच रही है।

Related Articles