VIDEO- फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व CM : कोर्ट से निकलते ही बिलख-बिलखकर रोने लगे पूर्व CM, “मैं भ्रष्ट नहीं हूं… मैं कट्टर ईमानदार…जिंदगी भर मैंने” पूर्व डिप्टी सीएम कहते रहे..चुप हो जा…

VIDEO: Former CM breaks down in tears: As he emerged from the court, the former CM broke down in tears, "I am not corrupt... I have been staunchly honest... all my life." The former Deputy CM kept saying, "Shut up..."

दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल आज फूट-फूटकर रो पड़े। बिलखते हुए केजरीवाल बोलते रहे,…मैं ईमानदार हूं…मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई है। दरअसल ये पूरा वाकया हुआ,
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसला आने के बाद। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद केजरीवाल ने इसे “सत्य की जीत” बताया और भाजपा पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।
________________________________________

नई दिल्ली। दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।फैसला सुनाए जाने के बाद कोर्ट परिसर में भावुक दृश्य देखने को मिला।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपने वकील हरिहरन के गले लग गए। मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों नेता भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू छलक आए।पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।

मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए। आज अदालत ने भी कह दिया कि केजरीवाल और सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।” उन्होंने इस पूरे मामले को “आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र” करार दिया।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें शुरू से भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा था और आज सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा, “भगवान हमारे साथ हैं। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए हमारे सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया।

एक मौजूदा मुख्यमंत्री को घर से घसीटकर जेल में डाला गया और उपमुख्यमंत्री को दो साल तक जेल में रखा गया।”पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पाने के लिए झूठे मुकदमे करने के बजाय देश की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “देश के सामने बड़ी-बड़ी चुनौतियां हैं। अच्छे काम करके जनता का विश्वास जीतिए, झूठे केस बनाकर नहीं। इससे देश आगे नहीं बढ़ेगा।”केजरीवाल ने दोहराया कि भाजपा लंबे समय से “शराब घोटाला” का आरोप लगाती रही, लेकिन अदालत के फैसले ने सभी आरोपों को झूठा साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की गई, लेकिन अंततः न्याय की जीत हुई।

मनीष सिसोदिया ने भी फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि न्यायपालिका पर उनका भरोसा कायम था और आज अदालत ने सच को सामने ला दिया है।राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने इसे बड़ी नैतिक जीत बताया है। वहीं राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Related Articles