VIDEO-…जब भाजपा नेता को मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में, कीमत सुनकर बोले, मैं तो पागल हो जाऊंगा, देखिये VIDEO…
VIDEO-...When BJP leader got a horse worth Rs 1.5 crore as a gift, on hearing the price he said, I will go crazy, watch the VIDEO...

Poltical News सांसद रहे सीनियर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उन्हें उपहार में मिला एक बेहद कीमती घोड़ा है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नव वर्ष से पूर्व पंजाब की वीर भूमि से प्राप्त एक अनमोल उपहार के रूप में परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया। pic.twitter.com/rJlhjU7viD
— BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) December 15, 2025
दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह को एक शानदार नस्ल का घोड़ा भेंट किया गया है। इस घोड़े की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घोड़े के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वायरल वीडियो गोंडा का बताया जा रहा है, जिसमें भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के पास एक खूबसूरत और दमदार घोड़ा खड़ा दिखाई दे रहा है। खुद पूर्व सांसद ने इस घोड़े को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह उपहार उन्हें पंजाब के दो लोगों—गुरप्रीत सिंह और दीपक—की ओर से नए साल और उनके जन्मदिन के अवसर पर दिया गया है।
जब बृजभूषण सिंह ने उनसे घोड़े की कीमत के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। इतनी बड़ी रकम सुनते ही बृजभूषण सिंह हंसते हुए कहते नजर आए, “यार, हम तो पागल हो जाएंगे।”
बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण घोड़ा नहीं है, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षित घोड़ा है, जो देश और विदेश की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। खास बात यह भी है कि इस घोड़े का पासपोर्ट भी बना हुआ है, जो आमतौर पर उच्च श्रेणी के और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले घोड़ों के लिए ही तैयार किया जाता है। इसी वजह से इस घोड़े की कीमत भी इतनी अधिक बताई जा रही है।
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह को महंगी चीजों का शौक किसी से छिपा नहीं है। उन्हें लग्जरी कारों, हेलीकॉप्टर और घोड़ों का खासा शौक है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इससे जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती हैं। गोंडा स्थित उनके आवास पर उन्होंने बाकायदा एक बड़ा अस्तबल और गौशाला बना रखी है। वे रोजाना सुबह और शाम यहां पहुंचकर घोड़ों और गायों के साथ समय बिताते हैं, उनकी देखभाल करते हैं और उन्हें दुलारते हैं।
इस खास तोहफे को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “नव वर्ष से पूर्व पंजाब की वीर भूमि से प्राप्त एक अनमोल उपहार, परिवार में नए सदस्य का स्वागत।” जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, वैसे ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।









