झारखंड: टहलते वक्त महिलाएं रहें सावधान ! कोई रख रहा आप पर नजर, थोड़ी सी चूक, और फिर…..
Jharkhand: Women should be careful while walking! Someone is keeping an eye on you, a small mistake, and then.....

पलामू। सरेराह एक बड़ी वारदात हो गयी। बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात हो गयी। घटना पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ इलाके ही। जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय शकुंतला देवी के गले से अज्ञात अपराधी सोने की चेन छीनकर फरार हो गये।
बताया जा रहा है कि शाम को महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी, इसी दौरान एक वारदात हो गयी। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के बाहर ही खड़ी थी, तभी बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और चेन छीनकर भाग निकलें। चेन की कीमत डेढ़ लाख बतायी जा रही है।
शकुंतला देवी ने घटना के संबंध में बताया कि वह अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान खनवा की ओर से बाइक सवार दो लोग उनके पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गये। अज्ञात बाइक सवार युवक चेन खींचने के बाद मेदिनीनगर के तरफ भाग निकलें।
इस मामल में पीड़िता शकुंतला देवी ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही लगभग डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन खरीदी थी। महिला ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से अपराधियों को पहचानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।