Who Was Pinky Mali : कौन है पिंकी माली, जिसने उप मुख्यमंत्री संग गंवाई जान, डिप्टी सीएम संग प्लेन में थी सवार, जानिये क्या है पिंकी का जौनपुर कनेकशन

Who Was Pinky Mali: Who is Pinky Mali, who lost her life along with the Deputy Chief Minister, was on the plane with the Deputy Chief Minister, find out what is Pinky's Jaunpur connection?

आज सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गयी। उन 5 लोगों में एक नाम पिंकी माली का भी है। जैसे ही हादसे की खबर में पिंकी की मौत की खबर आयी, लोगों ने पिंकी माली के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। गांव भैंसा में मातम पसरा है, जबकि घटना को लेकर आधिकारिक जानकारियों का इंतजार जारी है।

 

Pinky Mali Biography In Hindi : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हादसे में डिप्टी सीएम अजीत दादा पवार सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक में से एक नाम पिंकी माली का भी है।

हर कोई पिंकी के बारे में जानना चाह रहा है। दरअसल पिंकी माली उत्तरप्रदेश के जौनपुर की रहने वाली है। अजीत पवार के साथ हादसे का शिकार हुई प्लेन में वो बतौर क्रू मेंबर तैनात थी। फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के निधन की सूचना से उनके पैतृक गांव केराकत तहसील के भैंसा में गम का माहौल है।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, पिंकी लंबे समय से एविएशन सेक्टर में कार्यरत थीं और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था।पिंकी माली मूल रूप से भैंसा गांव की रहने वाली थीं, हालांकि उनका परिवार कई वर्षों से मुंबई में रह रहा था। पढ़ाई-लिखाई भी मुंबई से पूरी करने के बाद उन्होंने पहले एयर इंडिया एयरलाइंस में सेवा दी और बाद में प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट्स में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट कार्यरत रहीं।

परिजनों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से वे चार्टर्ड उड़ानों में ड्यूटी दे रही थीं और पेशेवर अनुशासन के लिए जानी जाती थीं।परिवार के मुताबिक, हादसे से एक दिन पहले पिंकी ने अपने पिता शिवकुमार माली से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे बारामती जा रही हैं और वहां से आगे नांदेड़ के लिए रवाना होंगी। मंगलवार रात हुई यही बातचीत अब परिवार के लिए आखिरी स्मृति बन गई है।

बुधवार सुबह जैसे ही हादसे की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। गांव में रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लग गया और हर आंख नम दिखी।पिंकी के परिवार में मुंबई में रहने वाली बहन प्रीति और भाई करण माली हैं, जबकि गांव में उनके चाचा चंद्रसेन माली रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिंकी मिलनसार स्वभाव की थीं और गांव की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी थीं। “गांव की बेटी आसमान तक पहुंची थी”—यह गर्व का भाव अब गहरे दुख में बदल गया है।

पिता के कहने पर ही पिंकी ने मॉडलिंग छोड़कर एविएशन चुना था. शिवकुमार बताते हैं कि यह अजित पवार के साथ पिंकी की चौथी उड़ान थी। परिजनों ने यह भी बताया कि पिंकी की शादी हाल के वर्षों में हुई थी और जीवन में नई शुरुआत के सपने संजो रही थीं। उनके असमय निधन की खबर ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

पिंकी की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। शादी की वर्षगांठ भी नहीं मनाई जा सकी और उसका साथ छूट गया। फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की कहानी संघर्ष और इत्तेफाक से भरी है। जौनपुर के रहने वाले उनके पिता शिवकुमार माली कभी दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत थे, लेकिन पीएम वीपी सिंह के विमान से जुड़ी एक छोटी गलती के कारण उन्हें नौकरी गंवानी पड़ी थी। बाद में वे शिवसेना (शिंदे गुट) से जुड़ गए।

Related Articles