गजब मामला ! मियां-बीबी में हुई लड़ाई तो पति ने पत्नी की दांत से काट डाली नाक, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने करायी पति पर FIR

Amazing case! When husband and wife had a fight, the husband bit his wife's nose with his teeth, she was admitted to the hospital in critical condition, wife filed an FIR against the husband

Crime News : मियां-बीबी में हुई लड़ाई तो गुस्साये पति ने पत्नी की पूरी नाक ही दांत से काट डाली। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने पत्नी की स्थिति को फिलहाल स्थिर बताया है। मामला कर्नाटक का है, जहां बकाये पैसे को लेकर पति-पत्नी में लड़ाई हो गयी।

 

जानकारीक मुताबिक कर्ज चुकाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। मामला दावणगेरे का है। दरअसल, पीड़ित महिला की पहचान विद्या के रूप में हुई है। महिला ने एक लोन लिया था, जिसके लिए उसके पति विजय ने जमानत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले को दावणगेरे जिले के चन्नगिरी पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया गया।

 

ऐसे में जब महिला लोन की किश्तें नहीं चुका पाई, तो लोन देने वाले ने विजय को परेशान करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान विजय ने अपनी पत्नी को जमीन धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान विजय ने अपनी पत्नी की नाक काट ली।

 

इसके बाद महिला अपनी मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसको सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। आनन फानन में महिला को चन्नगिरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।विद्या ने इस मामले में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Related Articles