तस्वीरें # मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शादी की सालगिरह कुछ अंदाज में मनायी, स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, यह रिश्ता यूँ ही प्यार और वफ़ा के साथ तरक़्क़ी करता रहे….

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शादी की आज 20वीं सालगिरह है। विधायक कल्पना सोरेन के साथ जिंदगी के इस अहम पड़ाव को उन्होंने खास अंदाज मे मनाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजरप्पा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा अर्चना की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है।
मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन ने लिखा है कि आज शादी की सालगिरह के पावन दिन परिवार संग रजरप्पा की पावन स्थली में स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मां सभी का कल्याण करें। जय मां छिन्नमस्तिका!
वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि भैया-भाभी को शादी की सालगिरह की दिली मुबारकबाद। आप दोनों की जोड़ी मोहब्बत, एहतराम और पाक रिश्ते के मज़बूत बंधन की एक ख़ूबसूरत मिसाल है। आप दोनों के दिलों में जो रहम, करुणा और जज़्बा है, वह हम सबके लिए रौशनी की तरह राह दिखाता है। दुआ है कि यह रिश्ता यूँ ही प्यार और वफ़ा के साथ तरक़्क़ी करता रहे, हर खुशी और हर आज़माइश में आप दोनों एक-दूसरे का सहारा बनकर साथ निभाते रहें।
आज शादी की सालगिरह के पावन दिन परिवार संग रजरप्पा की पावन स्थली में स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मां सभी का कल्याण करें।
जय मां छिन्नमस्तिका! pic.twitter.com/6wXxn5KRNc— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 7, 2026
मुझे आज भी याद है — जब भैया मुश्किल हालात से गुज़र रहे थे, तब भाभी दुर्गा बनकर सामने आईं और पूरे ख़ानदान को हिम्मत और हौसला देकर सँभाला। ऐसी साहसी और सशक्त नारी का साथ मिलना हम सबके लिए फ़ख़्र और प्रेरणा है। अल्लाह तआला आप दोनों की ज़िंदगी में हमेशा बरकत, सेहत, सुकून और ख़ुशियाँ अता फ़रमाए। एक बार फिर — सालगिरह की बहुत-बहुत मुबारकबाद।









