भारत ने पाकिस्तान के शाहबाज एयरबेस को किस कदर किया तबाह, देखिए पहले और बाद की तस्वीर

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक्शन लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने उसके 11 एयरबेस को तबाह कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के जिन एयरबेस को उड़ाया है, उनमें एक पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद जिले में स्थित शाहबाज एयरबेस भी है।

मैप में देखें, भारत ने जो 11 पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए, उनकी क्या लोकेशन थी

शाहबाज एयरबेस की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भारत ने किस तरह पाकिस्तान के इस एयरबेस को तबाह किया है। हमले से पहले और हमले के बाद की तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत ने किस तरह इस एयरबेस को टारगेट किया है। अटैक इतना सटीक हुआ है कि सिर्फ रनवे ही नहीं, बल्कि पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 11 एयबेस को उड़ा दिया। उनमें शाहबाज एयरबेस के अलावा नूरखान एयरबेस, पीओके में स्कार्दू एयरबेस, रफीकी एयरबेस, मुरीद एयरबेस, सुक्कूर एयरबेस, सियालकोट एयरबेस, चूनियान एयरबेस, सरगोधा एयरबेस, पसरूर एयरबेस और भोलारी एयरबेस शामिल है।

सीजफायर का उल्लंघन 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इसके 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर 7-8 की दरम्यानी रात एयरस्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मार गिराए गए। भारत ने इस एयरस्ट्राइक को पहलगाम आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। भारत ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की, लेकिन पाकिस्तान ने इसे देश पर हमला बताते हुए सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारत पर हमले करने के लिए पाकिस्तान लगातार चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल से अटैक की कोशिश करता रहा, लेकिन नाकाम रहा।

Jharkhand Crime News : रांची में लड़के ने दोस्तों से करवाया गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के चार दिनों के बाद जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने पर सहमति जताई। हालांकि, इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन अटैक हुआ। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें नीचे गिराने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को एक्टिव करना पड़ा। रात 11 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान ने शाम को सीजफायर का उल्लंघन किया और सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles