हजारीबाग में बेच रहे थे ब्राउन शुगर,पुलिस ने पांच को पकड़ा,बाजार में कीमत 51 हजार

हजारीबाग : शहर के बड़ा बाजार ओपी पुलिस ने रविवार की रात में पांच लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 53 ग्राम ब्राउन शुगर और 51,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल हो रहे दो वाहन एक पिकअप और कार जब्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी एसपी अरविंद कुमार सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

एसपी ने बताया कि 11 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के एलिजाबेथ स्कूल के पास मिशन ग्राउंड में ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने पहले से इलाके में घेराबंदी कर दी थी। रात में पहले कार और कुछ देर बाद पिकअप वाहन मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों से उतरे लोग आपस में लेन-देन करने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान सभी के पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर और नकद रुपये बरामद किए गए। जब्त सामग्रियों में 52.95 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, 51,300 रुपये नकद, कार शामिल हैं।

हजारीबाग के निवासी हैं तीन तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों में दो चतरा के और तीन हजारीबाग के रहने वाले हैं। इनमें अंगलेश कुमार संदीप कुमार दोनों, ग्राम-गिद्धौर, थाना-गिद्धौर, जिला-चतरा के रहरने वाले हैं वहीं मो. रिजवान (36 वर्ष), बड़ा बाजार, सुभाष मार्ग और इमरान खान उर्फ राजा (32 वर्ष), हबीबी नगर तथा शाहिल खान उर्फ आलिम (22 वर्ष), रहमत नगर, थाना-पेलावल, हजारीबाग के निवासी हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ अमित आनंद, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी बिट्टू रजक, कटकमसांडी प्रभारी राज बल्लभ, एसआई सुधीर कुमार, एएसआई उपेंद्र सिंह मौजूद थे।

Army Jawan Dead in Palamu: शादी में शामिल होने ससुराल जा रहे सेना के जवान की मौत से मचा कोहराम

सामाजिक जागरुकता की जरूरत :एसपी

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ब्राउन शुगर के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। जहां भी इस नशे का कारोबार या तस्करों की गतिविधि दिखे, वहां के लोग पुलिस को सूचना दें। चुप रहने से नुकसान पूरे समाज को झेलना पड़ेगा।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

close