नोट नहीं गिन पाया दुल्हा: जयमाला के बाद रस्म में मिले नोट नहीं गिन पाया दुल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दुल्हा सहित पूरे परिवार को बनाया बंधक

The groom could not count the notes: The groom could not count the notes given to him in the ritual after the garland ceremony, the bride refused to marry him, held the entire family including the groom hostage

Shadi News : शादी में उस वक्त बवाल मच गया, जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी के ठीक पहले दुल्हन ने शादी के लिए ना कर दिया। काफी मान मनोव्वल के बाद भी दुल्हन ने शादी के लिए हामी नहीं भरी जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया।

 

दरअसल शादी से ठीक पहले दुल्हन को किसी ने यह बता दिया कि लड़का पूरी तरह से अनपढ़ है और रुपए तक नहीं गिन सकता है, जिसके बाद दुल्हन ने अपने परिजनों को यह कह दिया कि वह अनपढ़ लड़के से वो शादी नहीं करेगी। इस बात की जानकारी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने रात भर दूल्हा पक्ष को बंधक बनाये रखा।

 

अगले दिन पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा और बारातियों को छुड़ाया मामला। मोतिहारी के पताही थाने इलाके का ये पूरा मामला है। जानकारी के मुताबिक जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था और शादी की रस्में शुरू होने वाली थी, लेकिन इस दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला इतना गर्मी की बारात लेकर आए दूल्हे समेत उनके परिजनों को ग्रामीणों ने घर पर ही बंधक बना लिया।

 

किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कदमवा गांव से एक बारात पताही थाने इलाके के एक गांव आई थी। रात में धूमधाम से जयमाला का कार्यक्रम हुआ बारातियों ने जमकर नाच गाना भी किया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

 

जयमाला के बाद दुल्हन पक्ष की तरफ से एक परंपरा के तहत दूल्हे को पैसे गिनने को दिए गए, लेकिन दूल्हा पैसे को सही से नहीं गिन पाया। इसके बाद दुल्हन ने नाराजगी जाहिर की और शादी करने से मना कर दिया। लड़की का कहना था कि जो व्यक्ति पैसे तक सही तरीके से नहीं गिन पता है, वो उसके साथ जीवन भर साथ कैसे निभाएगा।

 

दुल्हन के इस रुख के बाद शादी समारोह में तनाव बढ़ गया, लड़की पक्ष के परिजन और ग्रामीण उत्तेजित हो गए और उन्होंने दूल्हा उसके पिता और भाइयों समेत बारातियों को घर पर ही रोक लिया। बारात को बिना शादी के लौटने की बात वह कहने लगे, स्थिति संभलने के बाद काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहा।

 

इस बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दूल्हा और उनके परिजनों को छुड़ाया और वापस भेज दिया।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles