मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिनों तक जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

The Meteorological Department has issued an alert for heavy rain and lightning in these districts of Jharkhand for the next three days.

मौसम विभाग ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की बात कही है. जिसके चलते रविवार से झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की संभावना है. रांची में 28 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रहने व बारिश की चेतावनी दी गयी है. रविवार यानि 26 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. वही राज्य के बाकी अन्य जिलों में भी मौसम विभाग हल्की बारिश होने की संभावना जताया है।

सोमवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं मंगलवार को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने इस दौरान धनबाद, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, देवघर में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।

इस दौरान मौसम विभाग ने सावधानी से घरों से बाहर निकलने की अपील किये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *