पापाजी को दूसरी मम्मी से शादी करना पड़ गया महंगा, शादी के आठवें दिन कर दिया ऐसा कांड, पापा-बेटा सब सर पकड़कर बैठ गये
Marrying another mother proved costly for Papaji, on the eighth day of marriage he did such a thing that both father and son sat down holding their heads

Looteri Dulhan : पापा को दूसरी मम्मी लानी महंगी पड़ गयी। पहले तो 60 हजार देकर शख्स ने अपने लिए शादी की दुल्हनिया तैयार की, लेकिन शादी के आठवें दिन दुल्हन ने पापा और उनके बच्चों के साथ कांड कर दिया। दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार हो गयी। मामला यूपी के लखीमपुर का है। जानकारी के मुताबिक फूलबेहड़ के मुड़िया खुर्द में हुई इस घटना के बाद दुल्हा सर पीट रहा है।
जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों के पिता राजेंद्र प्रसाद लोधी की पत्नी की मृत्यु हो गयी थी। अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी का प्लान बनाया। 60 हजार देने के बाद उसने युवती के घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लखीमपुर की महिला रहने वाली थी, उसने शादी के लिए हामी भर दी।
सात दिन पहले घरवालों के सामने राजेंद्र ने महिला के साथ शादी रचा ली और घर ले आया। शादी के आठवें दिन दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया, पूरा इलाका सन्न रह गया। जानकारी के मुताबिक पति और उनके बच्चों को नशीली दवा खिलाकर महिला ने सभी को बेहोश कर दिया। और घर में रखे लाखों के सामान लेकर फरार हो गये।
जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी सुबह मिली, जब घरवाले नींद से जागे। महिला अपने घर से गायब थी, यही नहीं घर में रखे सारे नकदी और जेवहरात भी गायब थे। काफी देर तक घरवाले इंतजार करते रहे, लेकिन महिला वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजना शुरू किया, लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं मिला। परिजन अपने स्तर से पतासाजी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।