झारखंड: सांप ने भाई-बहन को डंसा, भाई की हो गयी मौत, बहन की हालत गंभीर, पहले पलंग पर चढ़कर बहन को काटा, फिर…

Jharkhand: Snake bites brother and sister, brother dies, sister is in critical condition, first it climbed on the bed and bit the sister, then...

Jharkhand News : बारिश के मौसम में झारखंड में लोगों पर चौतरफा आफत बरस रही है। भीषण बारिश से जहां नदी नाले उफान पर हैं, तो वहीं ठनका गिरने से भी लोगों की जान जा रही है। वहीं कई जगहों पर सर्पदंश की वजह से भी लोगों की जान जा रही है। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव में सोमवार ढेर रात करीब 11 बजे दो बच्चे को सांप ने डंस लिया।

 

 

इस घटना में एक बच्चे की गोपीबल्लापुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रहीहै। बताया जा रहा है कि पाथरघाटा गांव निवासी सुखलाल मुंडा अपने परिवार के साथ सो रहा था। बेटी प्रीतीलता मुंडा अपने मां के साथ पलंग पर सोई थी और बेटा जिसु मुंडा अपने पिता के साथ नीचे जमीन पर सोया था। उसी समय जहरीला सांप घर में घुसने के बाद सबसे पहले पलंग पर चढ़ गया।

 

 

सांप ने सबसे पहले पलंग पर सोयी प्रीतीलता मुंडा को डंस लिया। जब लड़की ने रोना शुरू किया, तो सांप नीचे उतर गया। इस दौरान सांप ने घर में नीचे पिता के साथ सोए जिसु मुंडा को काट लिया। दोनों बच्चों को काटने के बाद घर में हड़कंप मच गया।

 

 

दोनों बच्चों को गोपीबल्लापुर हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान जिसु मुंडा की मौत हो गई. बहन प्रीतीलाता मुंडा की हालत अभी स्थिर बताई गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी दहशत का माहौल है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles