Jharkhand Breaking: जवान शहीद… नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर,1 जवान शहीद

Bokaro: झारखंड में फिर एक बार नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें 2 नक्सली और एक जवान के शहीद होने की सूचना है। हालांकि अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं मिल पाई है।

 प्राप्त के अनुसार झारखंड के बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मौत होने की सूचना है. वहीं, मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान भी गंभीर घायल हो गया. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. साथ ही गंभीर जवान के शहीद की भी सूचना मिल रही है।

झारखंड के बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को पुलिस के जवानों ने ढेर कर दिया है। यहां के गोमिया इलाके की लुगू पहाड़ और झुमरा पहाड़ पर कई राउंड की फायरिंग हो चुकी है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हो रही है। ढेर किए गए दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस गोलीबारी में कोबरा-209 बटालियन के एक जवान शहीद हो गए हैं।

कहां हुई मुठभेड़

 बोकारो जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ पर हो रहा है, जहां अप्रैल महीने में एक करोड़ का इनामी सहित आठ नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना पर सुरक्षा बलों के द्वारा जंगल में अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल के ऊपर फायरिंग की गई, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. फायरिंग में कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है. इस मुठभेड़ में कोबरा एक जवान भी घायल हुआ है।

क्या 5 लाख का इनामी नक्सली भी मारा गया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर कुंवर मांझी भी मारा गया है। इस एनकाउंटर में एक जवान के शहीद होने की खबर भी सामने आई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

क्या कहते है बोकारो SP

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि झुमरा और लुगू पहाड़ी के बीच वाले इलाके में मुठभेड़ हुई है. अभी भी रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है. इलाके में सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान किया जा रहा है. नेटवर्क की कमी होने की वजह से सारी सूचना पहुंचने में देर हो रही है. सर्च अभियान के बाद ही मुठभेड़ के वास्तविक स्थिति के बारे में बताया जा सकता है.

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles