दिल्ली ब्लास्ट पर अब तक सबसे बड़ा खुलासा, i20 कार.. मास्क लगाये आतंकी डॉक्टर उमर .. फिर ब्लास्ट, पढ़िए कैसे जुड़े है ब्लास्ट की कहानी

Delhi Blast update: दिल्ली ब्लास्ट पर अबतक की अपडेट जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें साफतौर पर संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस के साथ साथ NSG, NIA भी इस जांच में शिद्दत से लगी हुई है। CCTV फुटेज पर गहन अध्ययन से ब्लास्ट से पहले की वीडियो हाथ लग गई है। जांच में जो बात सामने आई है कि ब्लास्ट के कुछ देर पहले सामने आए वीडियो में नज़र आया ड्राइवर, मास्क लगाया हुआ शख्स डॉक्टर मोहम्मद उमर है.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े हैं, जिसका भंडाफोड़ 9 नवंबर की रात को हुआ था. i20 कार में आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था.
आजतक ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के हवाले से पहले ही इसकी जानकारी दी थी कि फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का यह प्रमुख सदस्य उमर मोहम्मद फरार चल रहा है. पुलिस कार में सवार मृत व्यक्ति का डीएनए टेस्ट करवाएगी, जिसके बाद पुष्टि होगी कि वह डॉक्टर उमर ही था या नहीं. धमाके के वक्त कार में तीन संदिग्ध सवार थे, जिनकी पहचान करने की कोशिश जांच एजेंसियों कर रही हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल क़िला के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम तेज़ धमाका हुआ. वारदात में करीब 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों घायल होने जानकारी सामने आई है. ब्लास्ट से कुछ ही देर पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक I-20 कार को भीड़ वाले ट्रैफ़िक से गुजरते हुए दिखाई दे रही है. कार के अंदर काला मास्क पहले ड्राइविंग सीट पर जो शख्स बैठा नजर आ रहा है, वही आतंकी मोहम्म्द उमर बताया जा रहा है यह फुटेज ब्लास्ट की जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है, जिसमें संदिग्ध वाहन नजर आ रहा है.









