झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव में बढ़ा मुकाबला! 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 वकील करेंगे मतदान… जानिए कौन-कौन आमने-सामने

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के 2026-2028 कार्यकाल के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं, जबकि 2889 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

पहले कुल 93 उम्मीदवारों के नामांकन वैध घोषित किए गए थे। इनमें से गवर्निंग काउंसिल पद के लिए नामांकन करने वाली तनु कुमारी ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद उम्मीदवारों की संख्या घटकर 92 रह गई।

अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ताओं के नामांकन वैध पाए गए हैं। इस पद पर अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार चुनाव मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों की मौजूदगी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है और अब निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार

उपाध्यक्ष पद पर कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर शामिल हैं।

महासचिव पद पर भी पांच उम्मीदवार

महासचिव पद के लिए अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं।

वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या के बीच मुकाबला होगा।

सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आठ उम्मीदवार

सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान शामिल हैं।

सचिव प्रशासन पद पर आठ नाम

सचिव प्रशासन पद के लिए जारी अंतिम सूची में अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार के नाम शामिल हैं।

सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद और शुभाशीष रसिक सोरेन चुनाव मैदान में हैं।

गवर्निंग काउंसिल के लिए 51 उम्मीदवार

गवर्निंग काउंसिल पद के लिए जारी सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि, पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर शामिल हैं।

21 अगस्त को मतदान, 22 अगस्त को आएगा परिणाम

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को होगा। मतदान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 22 अगस्त को मतगणना होगी।

अब 2889 मतदाताओं के वोट से तय होगा कि अगले कार्यकाल में झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी। सबसे ज्यादा नजर अध्यक्ष, महासचिव और गवर्निंग काउंसिल के नतीजों पर रहने वाली है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *