बिहार में मुख्यमंत्री चुनने आब्जर्बर की हुई नियुक्ति, केशव प्रसाद मौर्य बनाये गये मुख्य आब्जर्बर

Observers appointed to select Chief Minister in Bihar, Keshav Prasad Maurya appointed as Chief Observer

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने आब्जर्बर की नियुक्ति कर दी है। 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले मंत्रियों के चयन को लेकर BJP और JDU के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक और विचार-विमर्श का दौर चल रहा है। मंत्रियों के चयन के साथ-साथ बिहार चुनाव में जीते अलग-अलग दलों के विधायक दल के नेता चुनने की कवायद की चल रही है।

 

 

चुनाव में मिली करारी हार के बाद सोमवार को आयोजित RJD की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी विधायक दल का नेता चुना जा चुका है। अब भाजपा, जदयू सहित अन्य दलों में भी विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

बिहार में 89 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP ने भी अपने विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसलिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जो बिहार के नव-निर्वाचित बीजेपी विधायकों के साथ चर्चा कर विधायक दल के नेता को चुनेंगे।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles