शिक्षक भर्ती : TRE-04 को लेकर आया बड़ा अपडेट, 20 जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस का काम पूरा, 26 जनवरी को हो सकती है शिक्षक भर्ती की घोषणा

Teacher Recruitment: Major update on TRE-04; roster clearance completed in 20 districts; teacher recruitment announcement expected on January 26

Bihar TRE-4.0 Update : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (TRE 4.0) की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी जुटायी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि 25 से 30 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा सकती है।जानकारी के मुताबिक 20 जिलों में रोस्टर क्लियरेंस पूरा हो चुका है, जबकि 18 जिलों में प्रक्रिया लंबित है।

 

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 26 जनवरी 2025 तक विज्ञापन जारी करने की घोषणा की है, जिसमें 27 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती होगी। इस बार भर्ती में डोमिसाइल नीति भी लागू की जाएगी। राज्य के तीन और जिलों में रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब कुल 20 जिलों में यह कार्रवाई समाप्त हो चुकी है।

 

रोस्टर क्लियरेंस के बाद इन जिलों से रिक्त पदों का विवरण शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि, राज्य के शेष 18 जिलों में अभी भी रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया लंबित बनी हुई है।शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर तय समय-सीमा के भीतर रोस्टर क्लियरेंस की कार्रवाई पूरी कराएं।

 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी जिलों से समय पर रिक्तियों का डेटा उपलब्ध हो जाता है, तो शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सकेगी।गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का परीक्षाफल जारी होने के बाद चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जानी है।

 

सूत्रों के मुताबिक, STET का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है, जिसके बाद TRE 4.0 को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इसी बीच बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने गोपालगंज जिले के भोरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती यानी TRE 4.0 का विज्ञापन 26 जनवरी 2025 तक जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत प्राथमिक, मध्य तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर 27,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

 

शिक्षा विभाग राज्य के करीब 78,000 सरकारी स्कूलों से कक्षा 1 से 12 तक के रिक्त शिक्षक पदों का डेटा एकत्र कर रहा है। हालांकि अभी तक 38 में से सिर्फ 20 जिलों ने ही अपना डेटा भेजा है, जबकि 18 जिले अब भी पीछे हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि वर्ष 2025 में बिहार में करीब 1 लाख शिक्षक पद रिक्त हो सकते हैं। इन रिक्तियों को दो चरणों में भरे जाने की योजना है, ताकि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर किया जा सके।

 

डोमिसाइल नीति होगी लागू

इस बार की शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल पॉलिसी लागू की जाएगी, जिससे बिहार के स्थानीय युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। इस नीति के तहत:

• 85 प्रतिशत सीटें बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित होंगी।

• केवल 15 प्रतिशत सीटें बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए रखी जाएंगी।

इसके अलावा, कक्षा 5 तक की शिक्षक भर्ती में विशेष आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। इसमें 50 प्रतिशत सीटें बिहार की महिलाओं के लिए और 35 प्रतिशत अन्य आरक्षित वर्गों के लिए होंगी। इससे राज्य की महिलाओं और स्थानीय उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का बेहतर अवसर मिलेगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles