झारखंड – कब होगी स्कूलों में छुट्टियां: कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे, शीतकालीन छुट्टी समय पूर्व देने की उठ रही मांग

Jharkhand - When will school holidays begin? Children are forced to attend school in the bitter cold, and there is a growing demand for early winter vacations.

Jharkhand School News: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में तापमान 4 और 5 डिग्री है। इस भीषण ठंड में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लिहाजा स्कूल को बंद करने की मांग भी अब उठने लगी है। कई जिलों में स्कूल का समय तो बदला है, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। दिन भर कोहरा लोगो को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा, लेकिन स्कूली बच्चों को मजबूरी में स्कूल के लिए जाना पड़ रहा है।

 

सुबह 7:00 बजे कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल बस से जाना पड़ रहा है, वहीं दोपहर 3:00 बजे वापसी के समय भी ठंड काफी ज्यादा बच्चों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। मौजूदा वक्त में स्कूल का संचालन बच्चों के सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शीतलहरी को देखते हुए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को तत्काल स्कूलों में छुट्टी देने की मांग की जा रही है।

 

आपको बता दे कि कई राज्यों में भीषण ठंड के बीच स्कूलों को या तो बंद कर दिया गया है या फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, लेकिन झारखंड के कई जिलों में अभी भी स्कूलों का संचालन पूर्ववत किया जा रहा है, जिससे बच्चों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

शिक्षा विभाग से शीतकालीन छुट्टी तय समय से पहले देने की मांग की जा रही है। चर्चा है कि स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी की जल्द घोषणा की जा सकती है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles