झारखंड- मंत्रीजी बने डाक्टर साहब: सदर अस्पताल में इलाज करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, खुद OPD में बैठकर करने के इलाज, डाक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों को दो टूक निर्देश…
Jharkhand: Minister becomes Doctor Sahib: Health Minister arrives at Sadar Hospital to treat patients, sits in OPD himself, gives clear instructions to doctors and health workers...

Health Minister Irfan Ansari : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज डाक्टर की भूमिका में दिखे। धनबाद सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में मरीजों को भी देखा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दरान डाक्टरों को कड़े निर्देश भी दिये। उन्होंने अफसरों को दो टूक कहा कि किसी भी सूरत में इलाज के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और दवाईयों की व्यवस्था सभी की जिम्मेदारी है।

धनबाद सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण भी किया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री खुद ओपीडी में बैठ गए। मंत्री ने मरीजों का खुद इलाज किया। इस दौरान मरीजों ने अपनी समस्या स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी।
इस दौरान मंत्री ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.।उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की कमी नहीं होने देने और मरीजों का ख्याल रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने साफ कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपनी जिम्मेदारी और कर्त्वयों को याद रखने की भी नसीहत दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इलाज या स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही को लेकर जो शिकायतें आ रही है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धनबाद सदर अस्पताल से उन्होंने ओपीडी में बैठकर इलाज की जो व्यवस्था शुरू की है, वो जारी रहेगी। वो सभी जिलों में इसी तरह से निरीक्षण कर मरीजों का खुद भी इलाज करेंगे।

मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों के ओपीडी में वह बैठेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर हाल में वो झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लायेंगे।









