झारखंड: भतीजे की मौत हुई, तो बौखलाये चाचा ने टोना टोटका के शक में पड़ोसी का मार डाला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: Following his nephew's death, an enraged uncle killed a neighbor, suspecting him of practicing witchcraft; the main accused has been arrested.

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी खबर आयी है। भतीजे की बीमारी से मौत हुई तो टोना टोटका के शक में चाचा ने पड़ोसी की जान ले ली। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगराडीह गांव में 61 वर्षीय सीताराम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू राम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि सीताराम ने टोना-टोटका किया था, जिसकी वजह से उसके भतीजे की मौत हुई। इसी संदेह में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली है।

भतीजे की बीमारी से मौत, सीताराम पर करने लगे शक

पुलिस के मुताबिक, महंग राम के 23 वर्षीय बेटे विवेक कुमार की तबीयत खराब रहने के बाद रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विवेक के चाचा सोनू राम और परिवार के कुछ सदस्यों को संदेह होने लगा कि उसकी मौत के पीछे सीताराम द्वारा किया गया टोना-टोटका जिम्मेदार है।

पुलिस का कहना है कि इसी अंधविश्वास और रंजिश के चलते सीताराम को निशाना बनाया गया। आरोप है कि उनकी गला घोंटकर और टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। हालांकि, बीमारी से हुई मौत और कथित टोना-टोटका के बीच किसी संबंध का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

21 अक्टूबर को हुई थी बुजुर्ग की हत्या

मंगराडीह गांव में 21 अक्टूबर को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। परिजनों की आशंका और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। मामले का खुलासा करते हुए छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय सोनू राम को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी के बेंट वाली टांगी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर हत्या में किया गया था।

पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद आलम शेख, राजेश बैठा और थाने का सशस्त्र बल शामिल था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एसपी ने की अंधविश्वास से दूर रहने की अपील

घटना के बाद पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने लोगों से डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी बीमारी, शारीरिक समस्या या अनहोनी के लिए किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराकर उसके साथ हिंसा करना गंभीर अपराध है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close