बिग ब्रेकिंग – दवाएं होगी सस्ती: कैंसर की 17 दवाएं हो गयी सस्ती, बैटरी और ईंधन भी होगी सस्ती, जानिये आज के बजट की अच्छी खबर
Big Breaking - Medicines to get cheaper: 17 cancer medicines have become cheaper, batteries and fuel will also get cheaper, know the good news of today's budget.

Big Announcement : केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने आम जनता, उद्योग और निवेश को राहत देने वाले कई बड़े फैसले किए हैं। 17 एंटी-कैंसर दवाओं को सस्ता करने से लेकर विदेश यात्रा, बैटरी, विमान ईंधन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक को कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। बजट का फोकस स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और समावेशी विकास पर रहा।
________________________________________
केंद्रीय बजट 2026: कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, बैटरी और विमान ईंधन पर टैक्स में राहत, जानिए बजट की बड़ी घोषणाएं
Budge Good News। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और आम लोगों को राहत देने वाले कई अहम ऐलान किए।
आज बजट 2026-27 में जहां एक ओर स्वास्थ्य, मिडिल क्लास और किसानों को ध्यान में रखा गया, वहीं उद्योग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कस्टम ड्यूटी में व्यापक छूट की घोषणा की गई। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।
कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती
आज के बजट की सबसे बड़ी राहत स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए मिली है। सरकार ने 17 एंटी-कैंसर दवाओं को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) से पूरी तरह मुक्त करने का फैसला किया है।
इसके साथ ही 7 अन्य दुर्लभ बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को भी कस्टम ड्यूटी से छूट दी जाएगी। इससे न केवल इन दवाओं की कीमतें कम होंगी, बल्कि मरीजों को इलाज में भी बड़ी राहत मिलेगी।
बैटरी, विमान ईंधन और रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा
बजट में मैन्युफैक्चरिंग और रक्षा क्षेत्र पर भी खास ध्यान दिया गया है।
रक्षा क्षेत्र में विमानों की मरम्मत और रखरखाव के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से छूट दी जाएगी। नागरिक प्रशिक्षण विमानों के पार्ट्स को भी BCD से मुक्त रखा गया है। इससे एविएशन सेक्टर में लागत कम होगी और विमान ईंधन तथा संबंधित सेवाएं सस्ती होंगी।
इसके अलावा, महत्वपूर्ण खनिजों के लिए इस्तेमाल होने वाली पूंजीगत वस्तुओं पर भी कस्टम ड्यूटी से छूट देने का ऐलान किया गया है, जिससे बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
SEZ और उद्योगों को राहत
सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) में काम कर रही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को घरेलू बाजार में एक बार बिक्री की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही, SEZ में निर्मित सामान के निर्यात पर किफायती ड्यूटी दी जाएगी, जो तय बिक्री सीमा के अधीन होगी। व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात किए जाने वाले सामान पर ड्यूटी 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है।
विदेश यात्रा और रेमिटेंस होंगे सस्ते
विदेश यात्रा करने वालों के लिए भी बजट में राहत दी गई है। विदेश यात्रा पैकेज पर TCS की दर को 5 और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, वह भी बिना किसी राशि की शर्त के। इसी तरह शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत TCS दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है।









