5 पुलिसकर्मियोंकी मौत: पुलिस पेट्रोलिंग वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, सब इंस्पेक्टर, हवलदा सहित 5 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…
Five policemen killed: A police patrol van and a trailer collided, killing five policemen, including a sub-inspector and a constable. The police department was shaken.

Police News : एक बहुत ही दर्दनाक खबर आ रही है। पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, इस दुर्घटना में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौ है, वहीं सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुलिस की पेट्रोलिंग वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में . ये घटना हुई है।
इस सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भरी PCR वैन को तेज रफ्तार ट्रेलर ने आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुआ, जहां तड़के सन्नाटा पसरा हुआ था।
पुलिस विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की बोलेरो वाहन नियमित ड्यूटी पर थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई। कर्तव्य निभाते हुए इन जवानों की शहादत से पूरे जिले में शोक की लहर है।वहीं दो एपीआर जवान और एक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से घायलों को तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही है।









