शादी के अगले दिन दुल्हन रफ्फूचक्कर: दुल्हे के साथ गयी कॉलेज, गेट पर छोड़ दुल्हन अपने प्रेमी संग हो गयी फरार, गहने-पैसे भी ले भागी
The bride absconded the day after the wedding: leaving the groom at the gate after going to college, the bride ran away with her lover, taking jewelry and money with her.

Crime News : शादी के बाद दुल्हनों के भागने का सिलसिला जारी। एक और नया मामला सामने आया है। शादी के अगले ही दिन प्रेमी के साथ दुल्हन फरार हो गयी। कमाल की बात ये है कि दुल्हन अपने साथ गहने-पैसे सब लेकर भागी है। दुल्हे की तरफ से इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। घटना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है, जहां शादी के ठीक एक दिन बाद दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई।
घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है, जबकि गांव और आसपास के इलाके में यह मामला चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। परिवार का आरोप है कि दुल्हन लाखों रुपये के गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई है।जानकारी के अनुसार, यह मामला तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मंझार गांव का है।
यहां के निवासी भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई थी। भानु शर्मा ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी गांव निवासी बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की से विवाह किया था। शादी समारोह में दोनों परिवारों ने सामाजिक प्रतिष्ठा के अनुरूप व्यापक खर्च किया।
विदाई के बाद बदला घटनाक्रम
शादी के अगले दिन 21 फरवरी को लक्की की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। घर में नई बहू के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल था। परिजनों के अनुसार, 21 फरवरी की रात लक्की ससुराल में ही रही और सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था।
बताया जा रहा है कि 22 फरवरी की सुबह लक्की ने अपने पति भानु शर्मा से कॉलेज जाने की इच्छा जाहिर की। उसने कहा कि परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का सत्यापन कराना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए उसे तुरंत कॉलेज जाना होगा। पत्नी की पढ़ाई और करियर को ध्यान में रखते हुए भानु शर्मा ने बिना किसी संदेह के सहमति दे दी।
कॉलेज पहुंचकर हुआ खुलासा
भानु शर्मा अपनी नई-नवेली पत्नी को बाइक से LND College लेकर पहुंचे। आरोप है कि लक्की ने पहले से ही अपने कथित प्रेमी सुजीत को कॉलेज परिसर में बुला रखा था।कॉलेज पहुंचने के बाद लक्की ने भानु शर्मा को मुख्य द्वार पर इंतजार करने को कहा और स्वयं कैंपस के भीतर चली गई।
पति घंटों कॉलेज गेट पर खड़ा रहा, इस उम्मीद में कि पत्नी अपना काम पूरा कर लौट आएगी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई, तो भानु को संदेह हुआ।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लक्की कॉलेज के पिछले दरवाजे से अपने प्रेमी सुजीत के साथ फरार हो चुकी थी।
परिवार का आरोप: गहने और कैश साथ ले गई
दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन घर से निकलते समय लाखों रुपये के गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई। घटना के बाद परिवार ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।









