झारखंड- गैस सिलेंडर से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, सड़क इधर-उधर लुढ़कता रहा सिलेंडर, मौके पर ग्रामीणों ने लगायी दौड़, फिर पुलिस….
Jharkhand- A truck loaded with gas cylinders met with an accident, cylinders kept rolling here and there on the road, villagers ran to the spot, then the police…

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
________________________________________
LPG Gas News : एक तरफ जहां पूरे देश गैस की किल्लत पर हंगामा मचा है, दूसरी तरफ गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा ऐसा था कि ट्रक से गिरकर गैस सिलेंडर सड़क पर लुढ़कने लगा। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े चले गये। पूरा मामला सरायकेला-खरसावां का है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव के पास गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे Indian Gas सिलेंडरों से लदा एक ट्रक चांडिल की ओर से नीमडीह की दिशा में जा रहा था। ट्रक टाटा–पुरुलिया–धनबाद मुख्य मार्ग से होकर गुजर रहा था।
सिलेंडरों की वजह से मचा हड़कंप
इसी दौरान जब ट्रक लुपुंगडीह गांव के पास पहुंचा, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आने के कारण वह ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पलट गया।ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे होने के कारण हादसे के बाद आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुर्घटना के दौरान किसी भी सिलेंडर में गैस रिसाव या विस्फोट हो जाता, तो यह हादसा बेहद गंभीर रूप ले सकता था।इसी आशंका के चलते आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए भयभीत हो गए और घटनास्थल से दूरी बनाकर रखने लगे।
चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान
हादसे के बाद ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रक के पलटने के बावजूद चालक किसी तरह वाहन के अंदर से बाहर निकलने में सफल रहा। इससे उसकी जान बच गई और उसे किसी गंभीर चोट की जानकारी भी सामने नहीं आई है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले स्थिति का जायजा लिया और तुरंत इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी।
कुछ ही देर में नीमडीह थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और लोगों को ट्रक के पास जाने से रोक दिया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसमें लदे सभी गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल के आसपास घेरा बनाकर लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।









