झारखंड- S*ex Racket खुलासा: होटलों में चल रहा था हाईटेक से*क्स रैकेट, रेड में 14 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये, तीन होटल सील, होटलों के कमरों में मिले…
Jharkhand- Sex Racket Revealed: High-tech sex racket was running in hotels, 14 couples caught in objectionable condition during raid, three hotels sealed, contraband found in hotel rooms...

कई होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कार्रवाई के दौरान 14 जोड़ों को हिरासत में लिया गया, जबकि तीन होटलों को सील कर दिया गया।
________________________________________
Jharkhand S*ex Racket : झारखंड के होटलों में चल रहे देहव्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर होटल से 14 जोड़ों को पकड़ा है। इनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के नामचीन होटलों में छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 14 जोड़े युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है, जबकि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तीन होटलों को सील कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, गढ़वा सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों में बिना वैध दस्तावेजों के कमरों की बुकिंग की जा रही है और वहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को देह व्यापार (सेक्स रैकेट) चलने की आशंका हुई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को सूचित किया गया।इसके बाद एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल शामिल था। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शहर के विभिन्न होटलों में एक साथ छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एक होटल में पुलिस को कमरों के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा, जहां से आठ जोड़े युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, रंका रोड स्थित दानरो नदी पुल के पास एक अन्य होटल से तीन जोड़े बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 14 जोड़ों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले जाया।
पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक और अवांछित सामग्री भी मिली है, जो अवैध गतिविधियों की पुष्टि करती है। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां भी इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
कार्रवाई के दौरान तीन होटलों को सील कर दिया गया है। साथ ही, होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटलों के एंट्री रजिस्टर भी जब्त कर लिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिना पहचान पत्र के किन-किन लोगों को कमरे उपलब्ध कराए गए।इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना









