तिलक वर्मा और श्रीलीला में इलू-इलू: “तीन बच्चों की मां” एक्ट्रेस श्रीलीला के प्यार में हैं क्रिकेटर तिलक वर्मा! कैप्टन सूर्यकुमार ने खोली थी तिलक के प्यार की पोल
Tilak Varma and Sreelila's love story: Cricketer Tilak Varma is in love with actress Sreelila, a mother of three! Captain Suryakumar exposed Tilak's love.

साउथ की चर्चित एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम मुंबई इंडियंस के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। श्रीलीला के तीन बच्चे हैं। तिलक के प्यार की पोल टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने खोली थी।
________________________________________
Tilak Verma And Sreeleela : सोशल मीडिया पर इन दिनों साउथ अभिनेत्री श्रीलीला और युवा भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा के रिश्ते को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या यह सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाह है।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वीडियो में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को छेड़ते नजर आए। वीडियो में तिलक होटल लॉबी में ईयरफोन लगाए चलते दिख रहे हैं, तभी सूर्यकुमार यादव मजाक करते हुए कहते हैं कि वह “इन लव” हैं।
इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस बात को श्रीलीला से जोड़ दिया और दोनों की डेटिंग की खबरें वायरल होने लगीं।हालांकि अब इन चर्चाओं पर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलीला और तिलक वर्मा के बीच किसी भी तरह का रिलेशनशिप नहीं है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों कभी मिले तक नहीं हैं और न ही उनके बीच किसी तरह की बातचीत हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते की चर्चा उस समय शुरू हुई जब यह खबर सामने आई कि श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के IPL मुकाबले के दौरान दिखाई दी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के बीच कनेक्शन जोड़ना शुरू कर दिया।
मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि श्रीलीला की टीम का एक सदस्य मैच के दौरान तिलक वर्मा के नाम वाली जर्सी पहने दिखाई दिया था। इसके बाद फैंस ने दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो किया है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
24 वर्षीय श्रीलीला अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। वह केवल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सर्टिफाइड डॉक्टर भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों की देखभाल और सहायता से जुड़े कार्यों में भी रुचि दिखाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला इन दिनों निर्देशक अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म के 2026 में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी श्रीलीला का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा चुका है।वहीं दूसरी ओर तिलक वर्मा क्रिकेट की दुनिया में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
युवा बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है और क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय टीम का भविष्य मान रहे हैं।फिलहाल श्रीलीला और तिलक वर्मा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जरूर जारी हैं, लेकिन अब तक दोनों की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों को केवल अफवाह माना जा रहा है।









