झारखंड में बदला मौसम का मिजाज कही होगी बारिश तो कही होगी वज्रपात 25 जून तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
The weather pattern has changed in Jharkhand; the Meteorological Department has issued an alert until June 25, forecasting rain in some areas and lightning strikes in others.

झारखंड में मॉनसून आते ही झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है.शुक्रवार को सबसे अधिक बहरागोड़ा में 18 मिमी बारिश हुई, जबकि राजधानी रांची में सुबह और शाम में लगभग तीन मिमी और मेदिनीनगर में दो मिमी बारिश हुई.
मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि अन्य जगहों पर आकाश में बादल छाये रहने वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. वहीं राज्य के अलग अलग हिस्सों में बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.







