12 जुलाई से रांची समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग जताया बारिश के आसार
Weather conditions are set to change in several districts, including Ranchi, starting July 12; the Meteorological Department has forecast rain.

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की संभावना के चलते रांची समेत झारखंड के कई जिलों में 12 जुलाई से मौसम में बदलाव संभव है. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं, 13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे.
बारिश होने व आकाश में बादल छाये रहने से रांची और आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान में पिछले कुछ दिनों में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. राजधानी रांची में भी सामान्य से 11 प्रतिशत बारिश कम हुई है.







