मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

The Meteorological Department has issued a yellow alert for heavy rain in these states, including Bihar and Jharkhand.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 20 से 22 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 से 23 जुलाई तक  उत्तर प्रदेश और 18 से 23 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकता है.

झारखंड में 18 जुलाई को रांची सहित इन जिलों लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, लोहरदगा में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार में मौसम विभाग ने 18 जुलाई बारिश की संभावना जताई है. राज्य के अधिकांश जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग इस दौरान बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना, भोजपुर, नालंदा और आसपास के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *