रेलवे में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिये नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा, बिना परीक्षा के होगी सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
A golden opportunity for 10th-pass candidates to secure a job in the Railways; direct recruitment without an exam—find out how to apply.

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए.
सामान्य ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है.
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसलिए जिन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक अच्छे हैं, उनके चयन की संभावना अधिक रहेगी.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन का ऑनलाइन भुगतान करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें






