सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर निकली वेकैंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या है आवेदन करने की अंतिम तारीख

Vacancies announced for the post of Junior Court Assistant at the Supreme Court; find out how to apply and the application deadline.

सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 तय की गई है. जबकि मुख्य परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित किया जायेगा।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. अभ्यर्थी को अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी अनिवार्य है. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और ‘Junior Court Assistant Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
  • भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close